शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव पर दिया बल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी विधानसभा चुनाव पर एसडीओ ने दिया जोड़
समस्तीपुर। अनुमंडल सभाकक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधान सभा चुनाव-2025 की तैयारी को लेकर आज बैठक हुई। इस बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विशेष बल दिया गया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोग अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की पहचान शीघ्र पूर्ण करें। आदर्श आचार संहिता के पालन की सख्ती से निगरानी करें।
चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट देते रहें। मतदाताओं की सुविधा एवं सुचारु मतदान प्रक्रिया हेतु आवश्यक तैयारी समय से सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीओ ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से सहयोगात्मक भाव से कार्य करने का आह्वान किया, ताकि विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सके।

Leave a Comment