जुट मिल के कर्मी की गोली मारकर हत्या, एक हत्यारा पकड़ाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुट मिल कर्मचारी की हत्या, एक अपराधी को दबोचा
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनन्दनपुर भगवती स्थान के निकट मुक्तापुर जुट मिल कर्मी मंटुन सहनी की सोमवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी। इस क्रम में एक हत्यारा रामजनम सहनी को स्थानीय लोगों की भीड़ ने पकड़ लिया, जिसकी पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। हत्यारे के बाकी सहकर्मी मौके पर फरार हो गए। भागने के क्रम में उनकी बाइक भी घटनास्थल पर छूट गई। घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना का कारण लेवी वसूली में विरोध है। पुलिस मामले की अपने स्तर से जांच कर रही है।

Leave a Comment