विधायक ने माथे पर छठ पूजा सामग्री का दौरा लेकर पहुंचे घाट पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर। राजद विधायक व समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अख्तरुल इस्लाम शाहीन छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्याकालीन अर्घ्य पर सिर पर छठ पूजा सामग्री का दौरा लेकर गंडक नदी के छठ घाट पर पहुंचे। उनके इस दृश्य को लोग आश्चर्यभरी निगाह से देख रहे थे। कई लोग अपने कैमरे में यह दृश्य कैद करने लगे तो कई वीडियो बनाने लगे। छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच चर्चा होने लगी। कुछ लोग उनके इस पहल की तारीफ कर रहे थे तो कुछ उनके इस पहल पर सवाल भी उठा रहे थे। कह रहे थे, कि इस बार के छठ के मौके पर ही यह पहल क्यों, इससे पूर्व यह पहल क्यों नहीं। इस बार इसी लिए न कि इस बार विधानसभा के चुनाव में उनकी परीक्षा होने वाली है। पूर्व में भी तो छठ पर्व हुए थे और शाहीन जी लंबे समय से तो विधायक हैं।

Leave a Comment