20 केन्द्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित
समस्तीपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटेट परीक्षा ), 2026 कड़ी निगरानी में शनिवार 7 फरवरी को आयोजित की गई। सीबीएसई, नई दिल्ली से संचालित हुई परीक्षा की देखरेख में एकल पाली में परीक्षा हुई। ढाई घन्टे की इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे, जिनमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था नहीं थी।
इस परीक्षा के लिए 8520 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें 492 अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके। वे परीक्षा से अनुपस्थित रहे। ढाई घन्टे की यह प्रतियोगिता परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर सीट्स पर ली गई। इस परीक्षा के सिटी कॉर्डिनेटर व पोदार इंटरनेशनल स्कूल, शम्भुपट्टी, समस्तीपुर के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने बताया कि 20 केन्द्रों पर शनिवार की परीक्षा में हर क्लास में 24 अभ्यर्थी पर दो वीक्षकों को लगाया गया था। परीक्षा केन्द्रों पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लेने व कड़ी तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा रुमों में भेजा गया। पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे से 12.30 बजे निर्धारित थी जिसके लिए केन्द्रों पर साढ़े सात बजे सुबह से ही इंट्री प्रक्रिया शुरू करायी गई थी। आज की परीक्षा पीसफुल, कदाचाररहित तथा कड़ी निगरानी हुई। परीक्षा के लिए सीबीएसई से जारी गाइडलाइंस को पूरी तरफ फॉलो किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा कल दूसरे दिन भी दो पाली में 20 केन्द्रों पर होगी। हर पाली की परीक्षा ढाई घन्टे की रहेगी। शनिवार को ली गई परीक्षा के सभी केन्द्रों का औचक निरीक्षण सीबीएसई, नई दिल्ली के डिप्यूटी सेक्रेटरी विकास पाठक के नेतृत्व में किया गया। सभी केन्द्रों के हर क्लास में सीसीटीवी कैमरों से अलग परीक्षा की निगरानी की जा रही थी। इस बार सीबीएसई, नई दिल्ली ने दो दिनी इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर के प्रिंसिपल को सिटी कॉर्डिनेटर बनाया गया है। पिछले साल तक डीएवी हरपुर एलौथ के प्रिंसिपल सिटी कॉर्डिनेटर थे। यह परीक्षा पोदार इंटरनेशनल स्कूल शम्भुपट्टी समस्तीपुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल ताजपुर रोड समस्तीपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल हरपुर एलौथ, केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर, साधना देवी विद्यापीठ समस्तीपुर, गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल समस्तीपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल जितवारपुर समस्तीपुर, होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर, समस्तीपुर, जेपी सेंट्रल स्कूल मथुरापुर, न्यू समस्तीपुर पब्लिक स्कूल विशनपुर समस्तीपुर, पब्लिक सेंट्रल स्कूल खालिसपुर, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल दलसिंहसराय, सेंट स्टीफेंस स्कूल दलसिंहसराय, सेंट मैरिज स्कूल समस्तीपुर, सेंटपॉल सेकेंडरी स्कूल कल्याणपुर, सिटी सेंट्रल हाई स्कूल कल्याणपुर, कैम्पस पब्लिक स्कूल पूसा, ग्रीनवैली इंटरनेशनल स्कूल पूसा, केंद्रीय विद्यालय पूसा परीक्षा केंद्र पर ली गई।
