सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर, 28 अक्टूबर। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हो गया। इस दौरान शहर सहित जिले के अन्य भागों में जलाशयों के घाटों पर खूब रौनक देखी गई। पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यह पर्व जिलेभर में मनाया गया। सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भारी भीड़ घाटों पर देखी गई। कई श्रद्धालु दंड प्रणाम करते छठ घाटों पर पहुंचे। पारंपरिक गीतों व पूजा के बीच माहौल आस्थामय नजर आया। छठ न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि इस बार चुनावी मौसम ने इसमें राजनीति का रंग भी जोड़ दिया।

Leave a Comment