प्रधान मंत्री कल समस्तीपुर आएंगे, चाक चौबंद सुरक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री कल आएंगे समस्तीपुर, चाक चौबंद व्यवस्था
समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्तीपुर जिले में पहली चुनावी सभा की शुरुआत 24 अक्टूबर को करेंगे। वे 24 अक्टूबर को समस्तीपुर आएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। शहर में दुग्धपुरा हवाई अड्डा मैदान से लेकर ग्राम कर्पूरी ग्राम तक चल रही है। हवाई अड्डा में प्रधान मंत्री चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे कर्पूरी ग्राम में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, जहां वे कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर स्मृति भवन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे सड़क मार्ग से दुग्धपुरा जाएंगे, जहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान डीएम रौशन कुशवाहा ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। कर्पूरीग्राम में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के स्मृति भवन स्थित स्मारक स्थल पर भी पीएम जाएंगे। कर्पूरीग्राम स्थित गोकुल फुलेश्वरी डिग्री कॉलेज परिसर के मैदान से प्रधान मंत्री कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर पर स्मृति भवन पर जाकर उनकी प्रतिमा पर प्रधान मंत्री माल्यार्पण भी करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से दुधपुरा पहुंचेंगे, जहां पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए डीएम रोशन कुशवाहा के साथ एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीओ दिलीप कुमार के अलावा कई अधिकारियों की टीम ने कर्पूरी ग्राम व सभा स्थल का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया।

 

Leave a Comment