चुनाव को लेकर अधिकारियों को निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में कार्मिक, आदर्श आचार संहिता, प्रेक्षक, सीपीएफ एएमएफ, पोस्टल बैलेट कोषांग की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने, आचार संहिता के कड़ाई से पालन तथा सुरक्षा एवं मतदान संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे, अपर समाहर्ता बृजेश कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment