बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश
समस्तीपुर। जिला सभागार, समस्तीपुर में डीएम एवं आरक्षी अधीक्षक की अध्यक्षता में जिले के सभी बैंकों के जिला समन्वयक पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री महिला रोजगार रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका दीदीयों को दी जाने वाली राशि के सुनिश्चित एवं पारदर्शी उपयोग को लेकर दिशा निर्देश जारी करना था। बैठक में निम्नलिखित निर्देश सख्ती से दिए गए हैं। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि का किसी भी स्थिति में पूर्ववर्ती ऋण के समायोजन में उपयोग नहीं किया जाएगा, यह राशि जीविका समूह की दीदियों के आजीविका संवर्धन के लिए निर्धारित है, जैसे कि कोई नया व्यवसाय शुरू करना, स्वरोजगार गतिविधियां आदि। इसके अलावा कोई भी महाजन अथवा साहूकार के साथ-साथ कोई भी माइक्रोफाइनेंस कंपनी से संबंधित लोग इस राशि पर अपना दावा नहीं कर सकता, न ही लाभुकों से अपने हित के लिए इसे वसूल सकता है। यदि यह पाया गया, कि राशि का उपयोग उक्त निर्देशों के विरुद्ध किया गया है या किसी के द्वारा दबाव बनाया गया है, तो प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। सभी बैंक पदाधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने, लाभुकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराने एवं फील्ड स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में जिला स्तर एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ अग्रणी बैंक प्रबंधक, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे।

Leave a Comment