शहर में रावण दहन समितियों के साथ बैठक में अधिकारियों को निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रावण दहन समितियों के साथ ट्रैफिक व भीड़ प्रबंधन पर बैठक
समस्तीपुर। समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में रावण दहन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी विजयादशमी पर्व के अवसर पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करना था। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया जिसमें यातायात व्यवस्था के अंतर्गत मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान, पार्किंग की व्यवस्था एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक नियंत्रण,भीड़ प्रबंधन के तहत दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग की व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना, सुरक्षा प्रबंध में अग्निशमन दस्ता, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य विभाग की समुचित व्यवस्था, समिति की जिम्मेदारी के तहत जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन, अनुशासन बनाए रखना तथा आतिशबाज़ी एवं पुतला दहन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करना शामिल है। अनुमंडल पदाधिकारी ने पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराएं।

Leave a Comment