जेडीयू जिले से एक सीट अल्पसंख्यक समुदाय से करे आरक्षित
समस्तीपुर। मंगलवार को अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू, समस्तीपुर के तत्वावधान में राजनीतिक भागीदारी के परिप्रेक्ष्य में अल्पसंख्यक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष असरार दानिश ने अध्यक्षता की। संचालन नदीम खान ने किया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक ब राजनीतिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा सीटों में अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या उल्लेखनीय है, किंतु अब तक उन्हें उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। सम्मेलन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू ) नेतृत्व से यह मांग की गई कि आगामी चुनाव में जिले से कम से कम एक सीट अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आरक्षित की जाए। अध्यक्षीय संबोधन में असरार दानिश ने कहा कि वर्तमान स्थिति में अल्पसंख्यक समुदाय को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और तालीमी हर महज़ पर जागरूक होने की सख्त ज़रूरत है। जब तक हमारी बिरादरी जागरूक और सक्रिय नहीं होगी, तब तक हमें हमारा पूरा हक़ नहीं मिल सकेगा। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भी जोरदार अंदाज़ में अपनी राय रखी। जदयू नेता सह नगर परिषद के पूर्व उप सभापति शारिक रहमान लवली ने कहा कि जदयू 10 विधानसभा में से किसी एक सीट से भी यदि किसी स्थानीय अल्पसंख्यक समाज से उम्मीदवार देती है, तो अन्य सभी सीटों पर इसका लाभ मिलेगा। कारी मोतिउर रहमान साहब ने कहा कि तालीम और सियासत, दोनों ही हमारी तरक्की की कुंजी हैं। हमें दोनों पर बराबर ध्यान देना होगा। डॉ. बिस्मिल आरफ़ी ने कहा कि अगर हमें हक़ चाहिए, तो हमें संगठित होकर आवाज़ उठानी होगी, क्योंकि बिखरी हुई आवाज़ कभी असरदार नहीं होती। मोहम्मद अजीमुद्दीन (मुखिया जी) ने कहा कि गांव गांव तक अल्पसंख्यक समाज को जागरूक करने की ज़रूरत है, तभी हमारी पहचान मज़बूत होगी। भीम सेना के जिला अध्यक्ष दानिश रहमान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास करना होगा, तभी बदलाव संभव है। मोहम्मद नौशाद, आदिल रहमान, मोहम्मद समीर ने भी अपनी बात रखी। इस सम्मेलन में महत्वपूर्ण बात यह रही, कि सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से एक और प्रस्ताव पारित किया, जिसके अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू को पूर्ण समर्थन देगा। अंत में पारित प्रस्ताव को ज्ञापन के रूप में जेडीयू नेतृत्व को सौंपने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजुमन तरक्ति उर्दू के जिला अध्यक्ष असरार दानिश के अलावा शारीक रहमान लवली, ऑल इंडिया उर्दू मोमेंट के बिस्मिल आरफी, मीम सेना के जिलाध्यक्ष दानिश रहमान, जिला औकाफ कमेटी के सचिव शकील रजा,मो. अजीमुद्दीन मुखिया, क़ारी मोतीउर रहमान,आदिल खान, नासरीन खातून, मसूद हसन, मोहन पॉल, आमिर आदिल, जलाल पीर मजार के मुतावल्ली शब्बीर फरीदी, मो नौशाद, हाजी बशीर, अनवर आलम, असलम रजा, शमसुद्दीन खान,मो. आरिफ, शारिक इब्राहीम, अफजाल उजाले, सैयद मतीन अकबर, तबरेज गुल, मो. जाहिद आदि मौजूद रहे।
जेडीयू जिले से एक सीट करे अल्पसंख्यक समुदाय से आरक्षित
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
