वेतन भुगतान को जिला को मिला 84 करोड़ 53 लाख
समस्तीपुर निस। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा अभियान स्कीम अन्तर्गत कार्यरत शिक्षकों के वेतनादि के भुगतान के लिए राज्य योजना मद में प्रथम अनुपूरक से सहायक अनुदान के रूप में समस्तीपुर जिला को सरकार ने कुल 84 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपए दिए हैं। इस राशि से जिला में नगर निकाय संस्था अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में जिला संवर्ग के स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान के कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों जो समग्र शिक्षा अभियान से आच्छादित हैं, को बकाए वेतन का भुगतान किया जाएगा।
समस्तीपुर को शिक्षकों के वेतन भुगतान को मिला 84 करोड़ 53 लाख
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
