समस्तीपुर में मंत्री ने किया जिला सहकार भवन का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने जिला सहकार भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने इससे पहले जिला अतिथिशाला में सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभाग की उपलब्धियों की जानकारी ली। साथ ही कई निर्देश भी उन्हें दिए। मंत्री ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में दौरा भी किया।

Leave a Comment