केक काटकर मना जनसुराज का प्रथम स्थापना दिवस समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केक काटकर मना जनसुराज का स्थापना दिवस
समस्तीपुर। जनसुराज पार्टी के जिला कार्यालय में जनसुराज पार्टी के आज प्रथम स्थापना दिवस समारोह केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर सुरेश पटेल, जिला प्रभारी समस्तीपुर, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष, अमर कुमार राय, वसीम राजा, राहुल कुमार, अमित कुमार, मुराद अली, बेलाल राजा, राम बालक पासवान, जय कृष्ण राय, मो. एबाद, आदित्य राज, गोबिंद कुमार आदि नेता थे।

Leave a Comment