गाछी से मिली युवक की लाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाछी से युवक की मिली लाश, विरोध में सड़क जाम
समस्तीपुर। सिंघिया थाना अंतर्गत सिबैया गांव के गाछी से एक युवक की लाश पुलिस ने आज बरामद की। इसकी पहचान अगरौल गांव के अमित कुमार शर्मा के रूप में की गई है। बताया गया कि यह युवक अपने घर से मेला देखने के लिए निकला था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस युवक की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अगरौल गांव के निकट मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा कर रहे हैं।

Leave a Comment