समस्तीपुर। रेलवे स्टेशन कारखाना गेट के निकट एक ट्रेन से उतारकर ऑटो में रख कर ले जा रहे फलों की टोकड़ियों से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें आरपीएफ ने आज बरामद की। इन टोकड़ियों के अंदर शराब की बोतलें भरी हुई थीं तथा इनके ऊपर से सेब, मौसमी फल आदि रखे हुए थे ताकि पता चले कि फलों की टोकड़ियों को ले जाया जा रहा हो। आरपीएफ ने अज्ञात व्यवसाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। कारोबारी व ऑटो चालक मौके से फरार हो गए। आरपीएफ ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।
फलों की टोकड़ियों से भारी मात्रा में शराब जब्त
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
