डीएम ने दी चुनाव की तैयारी व नामांकन प्रक्रिया की जानकारी
समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारियों और नामांकन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो इस प्रकार है- सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक (छुट्टी के दिनों को छोड़कर),
नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 अक्टूबर से प्रारंभ होगी।
नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है I
डीएम ने कहा कि नामांकन स्थल एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी समस्तीपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के लिए निर्धारित स्थल और संबंधित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर – आरओ ) का विवरण इस प्रकार है –
131-कल्याणपुर (अ.जा.) अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर का कार्यालय | अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर (अ.जा.) 9473191334
132- वारिसनगर- भूमि सुधार उप समाहर्ता, समस्तीपुर का कार्यालय | भूमि सुधार उप समाहर्ता, समस्तीपुर (मो.-9540083992) 9540083992 |
133- समस्तीपुर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर का कार्यालय | उप विकास आयुक्त (DDC) | 9031071881
134- उजियारपुर | अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय का कार्यालय | अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय 9473191336
135- मोरवा | भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटोरी का कार्यालय | भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटोरी | 9031671178
136- सरायरंजन | पंचायती राज/समान्य प्रशासन प्रकोष्ट मो.-9031671173 पंचायती राज/समान्य प्रशासन प्रकोष्ट 9031671173
137- मोहिउद्दीनगर | अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी का कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी | 9473191335
138- विभूतिपुर भूमि सुधार उप समाहर्ता, दलसिंहसराय का कार्यालय | भूमि सुधार उप समाहर्ता, दलसिंहसराय 9031671176
139- रोसड़ा (अ.जा.) | अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा का कार्यालय | अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा (अ.जा.) 9473191337
140- हसनपुर | भूमि सुधार उप समाहर्ता, रोसड़ा का कार्यालय | भूमि सुधार उप समाहर्ता, रोसड़ा | 9031671177
डिस्पैच एवं ईवीएम प्रबंधन केंद्र –
ईवीएम डिस्पैच एवं प्राप्ति स्थल: समस्तीपुर कॉलेज
मतदान कर्मियों का डिस्पैच सेंटर:
समस्तीपुर कॉलेज (अ.जा.) 131-कल्याणपुर (अ.जा.), 132-वारिसनगर, 133-समस्तीपुर
आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय 134-उजियारपुर,
138-विभूतिपुर
गुलाब राय यमुना उच्च विद्यालय, शाहपुर पटोरी 135-मोरवा, 137-मोहिउद्दीनगर
केशव सम्प्रदाय महाविद्यालय, सरायरंजन, समस्तीपुर 136-सरायरंजन
केदार संत रघुवंश महाविद्यालय, रोसड़ा 139-रोसड़ा (अ.जा.) एवं 140-हसनपुर
बी.आर.बी. कॉलेज, रोसड़ा सभी 10 (दस) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए (समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर
मतगणना स्थल में सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की जाएगी।
गिनती: सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी।
सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
सुरक्षा व्यवस्था: मतगणना स्थल (के इस आर कॉलेज) के पास चौक चौबंद व्यवस्था की गई है।
दिव्यांगजन वोटिंग: इन मतदाताओं के लिए विशेष वोटिंग की व्यवस्था है।
