2500 कार्यपालक सहायक व 800 आईटी कर्मी हड़ताल पर
समस्तीपुर। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ एवं बिहार राज्य आईटी सहायक सेवा संघ के संयुक्त बैनर तले बिहार के लगभग 25000 कार्यपालक सहायक व आईटी कर्मी 3 अक्टूबर से 4 अक्टूबर को पटना में 2 दिवसीय धरना-प्रदर्शन पर पर थे।
इस क्रम में 6 अक्टूबर से बिहार के सभी जिला के 25000 कर्मी (कार्यपालक सहायक/ आइटी सहायक सहित समस्तीपुर के लगभग 800 आईटी कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संघ प्रतिनिधि ने बताया, कि राज्य सरकार द्वारा बिहार के लगभग सभी संविदा कर्मियों के वेतन में बढौतरी किया गया है, लेकिन आईटी सहायकों और कार्यपालक सहायकों के वेतन बढौतरी और अन्य मांगों पर चुपी साध ली। पिछले 2 महीनों से बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के द्वारा हमारी मांगों पर निर्णय लेने के लिए समय की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार टाल-मटोल कर मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण जिले के सभी आईटी सहायकों और कार्यपालक सहायकों में रोष व्याप्त है। चुनाव के समय में हड़ताल करने की हमारी कोई मंशा नहीं है लेकिन बिहार प्राशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के उदासीन रवैये के कारण हमलोग हड़ताल के लिए बाध्य है। हमारी मुख्य मांग
सेवा स्थाई करते हुए वेतनमान का लाभ देने, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में पद सोपान के अनुरूप सेवाकाल की गणना करते हुए मानदेय का निर्धारण, ईपीएफ का लाभ नियोजन की तिथि से देने, पुनर्नियोजन की व्यवस्था के आलोक में करने, सेवा काल में मृत्यु के उपादान न्यूनतम 40 लाख स्थाई अपंगता की स्थिति में न्यूनतम 25 लाख उपादान की स्वीकृति और आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियोजन आदि मांगे हैं।
इन मांगों पर सरकार और बीपीएसएम जल्द विचार करते हुए पूरा करे, अन्यथा हम सभी कर्मी हड़ताल पर बने रहेंगे। जिसकी सारी जवाबदेही सरकार और बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की होगी। बैठक में कार्यपालक सहायक संघ के जिला सचिव रोहित कुमार गुप्ता, आईटी सेवा संघ के शरत कुमार, Beasa उपाध्यक्ष अतुल कुमार, सुधांशु कुमार, गौरव कुमार(मीडिया प्रभारी), मिथिलेश कुमार, संतोष कुमार झा, अजय कुमार, राजेश कुमार, रोहित कुमार, राजीव झा और अन्य कार्यपालक सहायक और आईटी सहायक उपस्थित थे।![]()
कार्यपालक सहायक व आईटी कर्मी हड़ताल पर
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन

