- समस्तीपुर। जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में सेना के जवान नवीन सिंह ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से अपने ही भाइयों व उनके परिवार के लोगों पर अंधा धुंध फायरिंग कर दिया। जिससे चार लोग घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। घटना के बाद हमलावर सेना का जवान सर्विस सर्विस रिवॉल्वर के साथ थाने में सरेंडर कर दिया। घटना स्थल से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना से इलाके में दहशत बना हुआ है।
