किराए के मकान से युवक की मिली लाश, सनसनी
समस्तीपुर। समस्तीपुर नगर थाना के काशीपुर मुहल्ला में तिरहुत एकेडमी के निकट एक किराये के मकान में रह रहे छात्र के कमरे से नगर पुलिस ने खून से सनी लाश आज बरामद की है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि उसकी गोली मार कर हत्या की गई है। जिस युवक की लाश मिली है, उसकी पहचान राहुल कुमार, खानपुर थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। वह अपने किराए के कमरे में अपने पार्टनर के साथ रहता था। प्रेमकुंज नामक मकान में किराये पर रहकर वह पढ़ाई करता था। नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। नगर थानाध्यक्ष, मुफसिल थानाध्यक्ष व सदर डीएसपी 1 मामले की छानबीन में जुटे हैं।
किराए के मकान से युवक की लाश मिलने से सनसनी
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
