नवीन कुमार सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसुराज में शामिल
समस्तीपुर। वारिसनगर में समाजवाद का नया अध्याय बशिष्ठ बाबू की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं नवीन कुमार सिंह। समाजवाद के पुरोधा, जनप्रिय विधायक स्व. वीर बशिष्ठ नारायण सिंह जी (बशिष्ठ बाबू) के पौत्र नवीन कुमार सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। बशिष्ठ बाबू का नाम बिहार की राजनीति में ईमानदारी, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा का पर्याय माना जाता रहा है। उनके पौत्र नवीन कुमार सिंह के जन सुराज से जुड़ने से वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में एक नई चेतना और उम्मीद की लहर दौड़ गई है। लोगों में यह चर्चा तेज है कि वर्षों बाद अब समाजवाद की मशाल फिर से वारिसनगर में प्रज्वलित होने जा रही है। यदि जन सुराज पार्टी आगामी चुनाव में नवीन कुमार सिंह को उम्मीदवार के रूप में उतारती है, तो यह निश्चित है कि परिणाम इतिहास बदल देने वाला होगा। इस मौके पर सैकड़ों समर्थकों में मुख्य रूप से सौरभ सिंह, रामाधार राय, पंचम यादव, अमरेश पटेल, राजेश पासवान, रंजीत सहनी, प्रेम कुमार झा, श्रीधर के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं ने भी जन सुराज की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की तथा बिहार के नव निर्माण का संकल्प लिया।
नवीन कुमार सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसुराज में शामिल
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
