बैंक में 10 लाख से अधिक जमा निकासी पर इनकम टैक्स विभाग को रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • बैंकों में 10 लाख से अधिक जमा निकासी पर इनकम टैक्स विभाग को रिपोर्ट
    समस्तीपुर। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों द्वारा किये गये निर्वाचन व्ययों का अवलोकन करने के लिए आयोग द्वारा समस्तीपुर जिला अन्तर्गत प्रतिनियुक्त दो व्यय प्रेक्षकों बी विजय व धीरज कुमार बघेल समस्तीपुर में पहुंचे हुए हैं। व्यय प्रेक्षकों बी विजय को 5 विधान सभा एवं धीरज कुमार बघेल को 5 विधान सभा के लिए अधिसूचित किया गया है। दोनों व्यय प्रेक्षकों ने समस्तीपुर के बैंक अधिकारियों एवं सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ पूसा गेस्ट हाउस में प्रारंभिक स्तर की सभा की। इस दौरान, व्यय प्रेक्षकों ने बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बैंकों में संदेहास्पद संव्यवहार का प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग को भेजें। साथ ही बैंक में दस लाख रु से अधिक नकदी जमा होने अथवा निकासी करने से संबंधित सूचनाओं को आयकर विभाग के नोडल पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें। चुनाव के दौरान आरटीजीएस के माध्यम से एक अकाउंट से दूसरे एकाउन्ट में कोई भी संदेहास्पद लेनदेन होने पर संबंधित एजेंज़ी को सूचित करें।
    व्यय प्रेक्षकों ने सभी प्रतिनियुक्त एईओ को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान सभी स्थैतिक निगरानी दल ( एस एस टी ) एवं उड़नदस्ता दल ( एफ एस टी) दलों पर कड़ी नजर रखते हुए मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए उनके बीच नकद राशि, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य वस्तु उपहार अथवा रिश्वत आदि के रूप में वितरित किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई करें।
    शुक्रवार को दोनों व्यय प्रेक्षकों ने अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, समस्तीपुर पहुंचकर कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी व्यय का आकलन के लिए गठित सभी दलों के कार्यों की रिपोर्ट ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गये। उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि कॉल सेन्टर पर कार्य करने वाले पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग से संबंधित सभी कॉल का ब्यौरा संधारित करें। नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग को निर्देश दिया गया कि लेखा जांच के लिए तिथि निर्धारित की जाय तथा सभी अभ्यथियों को इसकी सूचना ससमय दी जाए। नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग कृष्णा मोहन सिंह द्वारा उनको ब्रीफ गया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए व्यय आकलन से संबंधित सभी टीम ( एईओ, एफ एस टी, एसएस टी , एटी, भीभीटी, कॉल सेंटर एंड भी एस टी ) कार्यरत हो चुके हैं तथा प्रतिदिन उनसे रिपोर्ट ली जा रही है।

Leave a Comment