छापेमारी में 15 लाख रु का विदेशी शराब बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1. छापेमारी में 15 लाख का विदेशी शराब बरामद
    समस्तीपुर। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी के दौरान ताजपुर और हसनपुर थाने दो अलग स्थानों पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस अभियान में शामिल एक कारोबार गिरफ्तार किया वही दूसरे मामले में कारोबारी फरार हो गया। दोनों घटना में अलग अलग उत्पाद विभाग के थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। हसनपुर थाना के बखरी के रामचन्द्र कामती का पुत्र रामाकांत कामती को गिरफ्तार किया गया है। इसी गांव के लालन साह को भी आरोपित किया गया है, जो पुलिस की पकड़ से बाहर है। हसनपुर थाना के बखरी में की गई छापेमारी में 3387 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। विदेशी शराब बोरे में भरकर रखा गया था। इस मामले में आरोपी रामाकांत कामती को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, ताजपुर थाने के हरिशंकर बघौनी में 1999 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इसकी कीमत 15 लाख बताई जा रही है। इसमें कारोबारी मो. अनबर मौके से फरार हो गया।

Leave a Comment